जानिए भाग्य चमकाने के लिए मौनी अमावस्या - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 21, 2020

जानिए भाग्य चमकाने के लिए मौनी अमावस्या

साल में 12 महीने होते है और इन 12 महीनों को आप जनवरी से दिसंबर के नाम से जानते होगे।

साल में 12 महीने होते है और इन 12 महीनों को आप जनवरी से दिसंबर के नाम से जानते होगे। लेकिन क्या आपको पता है। हिन्दू कैलेंडर में इन्हें चैत्र, माघ, बैसाख जैसे नाम से जाना जाता है। तो इस माघ महीने की अमावस्या आने वाली है। बता दें कि ये माघ माह (जनवरी से फरवरी) के बीच के समय में आता है। इस माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाता है। इस दिन व्रत के साथ मौन रखा जाता है। बता दें कि ये अमावस्या माघ मास के कृष्ण पक्ष के दिन आती है जो कि 24 जनवरी शुक्रवार को है।

तो 24 जनवरी को आने वाली मौनी अमावस्या सुबह 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो जाएगी जो कि 25 जनवरी को सुबह 03 बजकर 11 मिनट तक रखेगी। ऐसे में 24 जनवरी को पूरे दिन स्नान, दान और पूजा पाठ किया जाता है। आज के दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा का जल अमृतमय होता है। इसलिए आज के दिन गंगा स्नान के अलावा कई अन्य नदियों के जल में स्नान किया जाता है। आज के दिन पूरे दिन व्रत के साथ ही मौन रहने से मनुष्य का आत्मबल मजबूत होता है।
भाग्य को चमकाने के लिए आज के दिन काफी उत्तम है। आज के दिन दिया गया दान से भरपूर फायदा मिलता है। महात्मा और पंडितों को तिल से बनी चीजे जैसे तिल के लड्डू, तिल का तेल के साथ आंवला, वस्त्र का भी दान किया जा सकता है। इसके साथ ये भी मान्यताएं हैं कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के बाद पितरों को जल देने से उनको तृप्ति मिलती है। तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने के लिए भी आज का दिन बहुत खास है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad