मनोज मुकुंद नरवणे ने दो दिन पहले यानी 31 दिसंबर को भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख जनरल का कार्यभार संभाल रहे हैं।
मनोज मुकुंद नरवणे ने दो दिन पहले यानी 31 दिसंबर को भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख जनरल का कार्यभार संभाल रहे हैं। मुकुंद नरवणे से पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत थे। सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पाकिस्तान वाला बयान दिया। जिसपर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाह फैसल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की यह धमकियां कश्मीर से किसी का ध्यान नहीं भटका सकतीं।
हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद बंद नहीं किया। तो हम पहले ही खतरे की जड़ पर वार करेंगे जिसको सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट ऑपरेशन के दौरान ही देख चुके है।
साथ ही कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकसित रणनीति भी तैयार है। आपको बतादें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएनएसी को 7 पत्र लिखा है। साथ ही भारत ने LOC पर मिसाइलों का परीक्षण और उनकी तैनाती की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद चीन ने ही पाकिस्तान का समर्थन किया है।
No comments:
Post a Comment