जानिए क्या है और कहा बना है देश का पहला स्मॉग टावर… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 6, 2020

जानिए क्या है और कहा बना है देश का पहला स्मॉग टावर…

प्रदूषण का स्तर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रही है। जिसके चलते लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आज प्रदूषण का स्तर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रही है। जिसके चलते लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक हर उम्र के लोगों को बढते प्रदूषण की वजह से दिक्कतें होती हैं। ऐसे में अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम आता है भारत की राजधानी दिल्ली का जहां हर साल दिपावाली के समय से लेकर पूरी सर्दियों तक बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस बढ़ते प्रदूषण के पीछे कई बड़ी वजह बताई जाती हैं। जैसे गाडियों से हो रहे प्रदूषण, किसानों के पराली जलाने की वजह से भी कुछ हद तक प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। जैसे जैसे पार्टिकुलेट मेटर में बढ़त होती वैसे ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़त जाता है। दिल्ली में तो जो सामान्य पार्टिकुलेट मेटर 50 तक होता हैं वो उस समय पर 250 और 1000 से भी ज्यादा हो जाता है।  
Image result for देश का पहला स्मॉग टावर...
दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए बीते दिनों दिल्ली सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए गए। लेकिन इनसे कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। इसी को चलते अब दिल्ली में लोगों ने अपनी तरफ से एक बड़ा कदम उठते हुए लाजपत नगर इलाके में स्मॉग टावर स्थापित किया है। इस टावर को दिल्ली सरकार ने नहीं दिल्ली से संसाद और खिलाड़ी गौतम गंभीर ने लोगों के साथ मिलकर 7 लाख की लागत से लगवाया है। जिससे दिल्ली के लोगों को कुछ हद तक प्रदूषण से निजात सके। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad