देश में महिलाओं के साथ अत्याचार उत्पीड़न के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। चाहे वो मासूम लड़की हो या फिर शादीशुदा।
देश में महिलाओं के साथ अत्याचार उत्पीड़न के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। चाहे वो मासूम लड़की हो या फिर शादीशुदा औरत सबको आज के समय में इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वही हम बात कर रहे हैं कि हाल ही में यूपी के महोबा में हुए हादसे की जहां एक पति ने आपसी विवाद के चलते बिना कुछ सोचे समझे अपनी पत्नी की नाक काट दी।
यूपी के महोबा जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी की आपसी विवाद के चलते दांत से उसकी नाक काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि थाना क्षेत्र के कचहरी गांव में रहने वाली महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस बात से नाराज होकर पति ने अपने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काट दी ।
वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया गाया। जहां महिला का प्रथामिक उपचार जारी हैं। फिलहाल इस मामले के पीछे की पूरी वजह सामने नहीं आई है। पीड़िता के परिजनों ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उनकी बेटी ठीक हो जाए उसके बाद ये सुसराल पक्ष के खिलाफ कदम उठाएंगे। Read More
No comments:
Post a Comment