भाजपा विधायक के बिगड़े बोल कहा, पाकिस्तान को भी लागू करना चाहिए CAA - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 11, 2020

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल कहा, पाकिस्तान को भी लागू करना चाहिए CAA

विधायक जी से जब नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल पूछा गया। तो विधायक जी ने CAA को एक अलग ही अंदाज में समझाया।

हमारे देश के नेता हमेशा से अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कई बार तो वो कुछ ऐसा बोल जाते है जिसके लिए उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। नेताओं के बिगड़े बोल एक बार फिर चर्चा में है इस बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार भाजपा विधायक विक्रम सैनी नागरिकता अपने बिगड़े बोल के चलते सुर्खियों में आये हैं। 
Image result for BJP leader विक्रम सैनी
विधायक जी से जब नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल पूछा गया। तो विधायक जी ने CAA को एक अलग ही अंदाज में समझाया। बीजेपी विधायक विक्रम सैनी नागरिकता संसोधन कानून पर बोलते हुए ना सिर्फ CAA को NA NA बताते नजर आये बल्कि ये भी कहा की मुझसे गलत कहा गया पहले ये CAB था अब ये कानून CAA हो गया है।
CAA  की ये नई परिभाषा शायद ही आपके भी पल्ले पड़ी होगी। विधायक जी यहां नहीं रुके इसके बाद तो नागरिकता संशोधन कानून पर वो ऐसा बोले की रुके ही नहीं। विधायक विक्रम सैनी ने कहा की पाकिस्तान को भी नागरिकता संसोधन कानून बनाना चाहिए। जिसे हिंदुस्तान के पीड़ित मुस्लिमो को वहां की नागरिकता मिल जाये। पाकिस्तान को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए जो यंहा मुस्लिम पीड़ित है उनको पाकिस्तान में नागरिकता देनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अदला बदली करलो जो वहां पीड़ित है वो हिंदुस्तान में आ जाये और जो यंहा पीड़ित है वो पाकिस्तान में चले जाएं तुम्हे कौन रोक रहा है। इसके बाद CAA को छोड़ विधायक जी ने JNU का दामन थामा। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad