CAA को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। विपक्षी दलों के नेता लगातार नागिरकता कानून का विरोध कर रहे हैं
CAA को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। विपक्षी दलों के नेता लगातार नागिरकता कानून का विरोध कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक विपक्षी दल के नेता नागरिकता संशोधन के खिलाफ बोल रहे हैं।
सोमवार को नागरिकता संशोधन का कानून के खिलाफ विपक्षी दलों ने एक बैठक बुलाई गई। जिसमें 19 कांग्रेस नेताओं सहित कई अन्य दल के नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों पर अत्याचार कर रही है। धर्म के आधार पर लोगों को बाटने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। हालांकि इस बैठक में कई बडे विपक्षी दल के नेता मौजूद नहीं हुए। इनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम शामलि है।
इस बैठक में सीतारम येचुरी, डी राजा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जीएमएम नेता हेमंत सोरेन, शरद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, मनोज झा, नैशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी शामिल हुए। सोनिया गांधी ने बैठक के बाद कहा, ‘देशभर में जो नागरिकता संशोधन कानून को प्रदर्शन देखने को मिले उससे बीजेपी गुस्से में आ गई और सरकार का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान पुलिस द्वारा सही कार्रवाई नहीं की गई। Read more
No comments:
Post a Comment