CAA के खिलाफ लखनऊ में महिलाओं का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 19, 2020

CAA के खिलाफ लखनऊ में महिलाओं का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

CAA, NRC और NPR कोलेकरदेशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से लेकर विरोध प्रदर्शनों की ये आग धीरे-धीरे देश के हर शहर में फैल रही है। 

Image result for CAA के खिलाफ लखनऊ में महिलाओं का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

CAA, NRC और NPR कोलेकरदेशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से लेकर विरोध प्रदर्शनों की ये आग धीरे-धीरे देश के हर शहर में फैल रही है। अब इसी को लेकर यूपी के लखनऊ में CAA को लेकर महिलाये विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। लखनऊ के हुसैनाबाद घंटाघर के बाहर भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच महिलाएं लगातार अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रही है। 
Image result for भारी संख्या में यूपी पुलिस और आरएएफ बल मौजूद रहा।
लगातार 20 घंटों से जारी इस प्रदर्शन में महिलायें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। महिलाओं का कहना है कि देशभर में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी को लेकर हम भी अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। हमारे इस प्रदर्शन को खत्म करने की बहुत कोशिश करवाई गई। लेकिन वो अपने इरादों में सफल नहीं हो सके।
महिलाओं ने कहा कि जब तक सरकार सीएए को वापिस नहीं ले लेती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इन महिलाओं के साथ छोटे बच्चे और बच्चियां भी शामिल हैं। इस मौके पर भारी संख्या में यूपी पुलिस और आरएएफ बल मौजूद रहा। वहीं इस दौरान महिलाओं ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने भी बात कही है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad