आखिर क्यों कानून का रखवाला ‘DSP’ बना कातिल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 21, 2020

आखिर क्यों कानून का रखवाला ‘DSP’ बना कातिल

क्या देर से गेट खोलने पर किसी को गोली मारना जायज है। 

क्या देर से गेट खोलने पर किसी को गोली मारना जायज है?। शायद नहीं, लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है Punjab (पंजाब) में। जहां पंजाब पुलिस में ‘सिंघम’ के नाम से चर्चित Dsp Atul Soni (डीएसपी अतुल सोनी) ने अपने पत्नी पर बस इस बात से नाराज होकर गोली चला दी क्योंकि उन्होंने गेट खोलने में समय लगाया। बता दें घटना शनिवार रात की है जब अतुल सोनी देर रात एक पार्टी से घर लौटे थे। देर रात घर पहुंचने के कारण उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा भी देरी से खोला। लेकिन गेट खोलने में हुई देरी से अतुल सोनी काफी भड़क गए और अपनी पत्नी पर गोली ही चला दी।

हालांकि, बता दें ये गोली उनकी पत्नी को नहीं लगी। वहीं घटना के बाद उनकी पत्नी मोहाली के थाना आठ फेस पहुंची और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बता दें पुलिस ने हत्या के प्रयास और Arms Act (आर्म्स एक्ट) के तहत डीएसपी अतुल सोनी पर केस दर्ज किया है। वहीं कहा ये भी जा रहा है अतुल सोनी ने गोली अपनी सर्विस रिवॉल्वर से नहीं बल्कि अवैध रिवॉल्वर से चलाई थी। उनकी पत्नी ने Punjab Police (पंजाब पुलिस) को घटना में प्रयोग हुए हथियार और कारतूस का खोल दिये हैं हालांकि, घटना के बाद से ही अतुल सोनी फरार हैं। वहीं अब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad