जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है।
जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अभी रुकने वाले नहीं हैं क्योंकि अभी कुछ राज्यों में कमल पहुंचाना बाकी है। इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जेपी नड्डा बने BJP के अध्यक्ष, जानें उनके बारें में बड़ी बातेंगृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पार्टी ने एक बार फिर एक आम कार्यकर्ता को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनकर यह साबित कर दिया कि बीजेपी परिवारवाद पर नहीं चलती। बीजेपी ने एक बार फिर अपनी परंपरा का नेतृत्व किया है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि जेपी नड्डा ने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी और उन्हें निर्विरोध चुना गया है। Read More
No comments:
Post a Comment