पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जम्मू कश्मीर के पुंछ में LOC पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे।
पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जम्मू कश्मीर के पुंछ में LOC पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे। जिसकी चपेट में आने से भारतीय सेना के दो पोर्टरों (सामान ढोने वालों) की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल बताये जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय भारतीय सेना के पोर्टर वहां काम कर रहे थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि, ‘‘ करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे।’’ अधिकारियों ने बताया कि 2 पोर्टरों की मौत हो गई है और 3 घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में भारतीय ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई पाकिस्तानी सैनिक भी घायल बताये जा रहे हैं। Read More
No comments:
Post a Comment