डिस्कवरी चैनल(Discovery Channel) पर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में जल्द ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikant) नजर आने वाले हैं।
डिस्कवरी चैनल(Discovery Channel) पर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में जल्द ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikant) नजर आने वाले हैं। पीएम मोदी (PM Modi) के बाद वह दूसरे ऐसे भारतीय होंगे जो इस शो में नजर आएंगे। कर्नाटक (Karnataka) फोरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) ने इस खबर को सही ठहराते हुए बताया कि शो की शूटिंग बांदीपुर फोरेस्ट में होगी।

Adnan Sami को ‘पद्म श्री’ सम्मान, केंद्रीय मंत्री बोले- सुन रहा है Shaheen Bagh
यहां ANI के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट का स्नेप लगाए.
बेयर ग्रिल्स अपने 18 क्रू मेंबर्स के साथ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे Gundlupet town पहुंच चुके हैं। तो वहीं रजनीकांत भी बांदीपुर (Bandipur) के पास स्थित रिसोर्ट(Resort) में रूके हुए हैं. बता दें कि शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है. शो का शूट तीन दिनों तक चलेगा. जिसमें ग्रिल्स और रजनीकांत बांदीपुर के जंगल और उसके नेचर (Nature) के बारे में बातचीत करेंगे।
आपको बता दें कि रजनीकांत से पहेल इस शो का हिस्सा पीएम मोदी भी रह चुके हैं, जोकि पिछले साल अगस्त (August) महीने में प्रसारित हुआ था। पीएम मोदी का ये शूट उत्तराखंड (Uttrakhand) के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) के जंगलों में हुआ था। जो टेलीविजन का सबसे ट्रेंडिग शो में से एक था.

चलते -चलते आपको बता दें कि बीते दिनों रजनीकांत सुर्खियों जब आए तब थे जब वें तुगलक मैगजीन के एक कार्यक्रम में 1971 में परियार द्वारा आयोजित रैली में दिखाई गई राम और सीता की छवियों को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर बाद में काफी बवाल भी हुआ था।
सवालों के घेरे में भारत का कानून, Nirbhaya Case के दोषियों की रूकेगी फांसी…
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment