इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए MI और RCB की हुई थी टक्कर, RCB ले गई अपने साथ… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 2, 2020

इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए MI और RCB की हुई थी टक्कर, RCB ले गई अपने साथ…

IPL को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग माना जाता है। आईपीएल की फैन फॉलोइंग किसी वर्ल्ड कप से कम नहीं होती है।

जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं IPL वैसे वैसे ही करीब आता जा रहा है। IPL को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग माना जाता है। आईपीएल की फैन फॉलोइंग किसी वर्ल्ड कप से कम नहीं होती है। बीते 19 दिसंबर को आईपीएल के ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी हुई और सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपनी टीम में ले लिया। लेकिन कुछ टीम अपने पसंदीदा खिलाड़ी को नहीं खरीद पाई। एक ऑलराउंडर को खरीदने के लिए आरसीबी(RCB) और मुंबई इंडियंस(MI) की होड़ लगी हुई थी।
Image result for MI और RCB की हुई थी टक्कर
जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को खरीदने के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने पूरा जोर लगा दिया था। लेकिन आखिरकार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बाजी मारकर ले गई। यह तो हम सभी जानते हैं कि RCB हमेशा IPL के सीजन में काफी नीचे के पायदान पर होती हैं। बहुत अच्छे प्लेयर होने के बावजूद भी और आरसीबी कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। कई सालों से विराट कोहली आरसीबी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
Related image
19 दिसंबर को जब कोलकाता में आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी हो रही थी। तो क्रिस मॉरिस को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी की तरफ से बोलियां लगाई जा रही थी। इन दोनों की बोली में थोड़ी देर बाद किंग्स इलेवन पंजाब भी कूद गई। जिस दौरान मुंबई इंडियंस क्रिस मॉरिस के लिए बोलियां लगा रही थी तो उसके खाते में 11करोड़ ही बचे थे। इसलिए उन्होंने बोली लगानी बंद कर दी और आरसीबी क्रिस मॉरिस को अपने साथ ले गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad