Odisha में मौजूद है ‘मानव सर्प’, हर महिने छोड़ता है खाल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

Odisha में मौजूद है ‘मानव सर्प’, हर महिने छोड़ता है खाल

सांप की तरह कोई बच्चा भी अपनी खाल हर महीने छोड़े, तो क्या आप यकीन करेंगे।

आपने किताबो में पड़ा और टीवी पर देखा होगा कि, सांप अपनी खाल (केंचुल) एक समय के बाद छोड़ता है। जिसके बाद उसकी नई खाल आती है। लेकिन अगर हम आपसे कहे कि, अगर सांप की तरह कोई बच्चा भी अपनी खाल हर महीने छोड़ता है। तो क्या आप यकीन करेंगे. कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला ओडिशा से सामने आया है। यहां गंजम जिले में एक ऐसा बच्चा है जिसे लोग ‘मानव सर्प’ के नाम से पुकारते हैं। इस बच्चे को मानव सर्प का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसकी त्वचा पर मोटे-मोटे गहरे रंग के चकत्ते निकले हैं। ये चकत्ते हर महीने निकल जाते हैं। जिसकी जगह फिर नए चकत्ते निकल आते हैं। यानी इस बच्चे की त्वचा भी लगभग हर महीने निकलती है।
10 साल के इस बच्चे का नाम है जगन्नाथ। जो गंजम जिले में अपने माता-पिता के साथ रहता है। इस बच्चे को एक दुर्लभ बीमारी है जिसका नाम लैमलर इचियोसिस है। ये बीमारी करीब 6 लाख में से किसी एक को होती है।स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बीमारी से ग्रसित जगन्नाथ हर घंटे नहाता है। ताकि उसके शरीर से नमी कम न हो। नमी कम होते ही उसकी त्वचा निकलने लगती है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad