‘शरजील इमाम को आजादी’ के नारे से गुंजी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 14, 2020

‘शरजील इमाम को आजादी’ के नारे से गुंजी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

CAA के विरोध को लेकर AMU में स्टूडेंट्स ने आज लाइब्रेरी कैंटीन से बाबा सैयद गेट तक मार्च निकाला।

पिछले दो महीने से Aligarh Muslim University (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) में स्टूडेंट्स द्वारा CAA (नागरिकता संशोधन कानून) का विरोध प्रदर्शन जारी है। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देशद्रोह के आरोपी JNU (जेएनयू) छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। वीडियो में ‘शरजील इमाम को आजादी’ और ‘शरजील इमाम को रिहा करो’ के नारे लगाकर उसकी आजादी’ की मांग की जा रही है।

बता दें, CAA (सीएए) के विरोध को लेकर AMU (एएमयू) में स्टूडेंट्स ने आज लाइब्रेरी कैंटीन से बाबा सैयद गेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने कहा, “यह प्रदर्शन इसलिए है कि हम बता सकें कि एएमयू तलबा (स्टूडेंट्स) जिंदा हैं। जो ये सोच रहे हैं कि हम लॉ लेकर आए हैं और इसको यह बोल दिया है कि एनआरसी लागू नहीं होगा। तो इस तरह से जो हमें दबाना चाह रहे हैं कि इन्हें लग रहा है कि हम चुप हो जाएंगे। तो हमें दिखाना था कि आज भी हम जिंदा है और आज भी इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।”
यहां आपको बता दें कि शरजील को पहले पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। जिसके बाद 6 फरवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आईपीसी की धारा 124 ए के तहत भी शरजील पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें दोषी साबित होने पर तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। Read More
AB STAR NEWS के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते हैहमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad