PM Modi को शपथ ग्रहण समारोह में आने लिए Kejriwal ने दिया न्योता - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 14, 2020

PM Modi को शपथ ग्रहण समारोह में आने लिए Kejriwal ने दिया न्योता

11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद AAP शपथ समारोह की तैयारी में जुट गई है।

दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया और नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसी बीच शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से नेताओं को न्योता भेजा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आम आदमी पार्टी ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। पार्टी के मुखिया ने पीएम मोदी को शपथ समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

इसी प्रोटोकॉल के तहत पीएम मोदी को भी 16 फरवरी के शपथ समारोह के लिए अरविंद केजरीवाल के तरफ से न्योता भेजा गया है। फिलहाल, पीएम मोदी और PMO की तरफ से अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि वो समारोह में शामिल होंगे या नहीं। हालांकि, नतीजे वाले दिन पीएम मोदी ने केजरीवाल को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वो दिल्ली के लोगों की आशाओं को पूरा करेंगे। तो वहीं पीएम मोदी की बात करें तो 16 फरवरी को वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। वहां करीब 1,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भी उन्होंने 2013 और 2015 में भी इसी रामलीला मैदान में शपथ ली थी। आम आदमी पार्टी की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है जहां ‘आप’ ने 62 और बीजेपी ने 8 विधानसभा सीटें जीती हैं। इससे पहले साल 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP सबसे बड़ी पार्टी में बनकर आयी थी, जहां उसने 67 सीट जीती थी तो वहीं बीजेपी मात्र 3 सीटों पर सीमट गई थी जबकि कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं गई थी। पिछले साल भी 14 फरवरी 2019 को इसी रामलीला मैदान में शपथ समारोह हुआ था। Read More
AB STAR NEWS के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते है, हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो करे


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad