मिजोरम के छोटे से गांव से निकली लालरेमसियामी को एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड दिया जाएगा।
मिजोरम के छोटे से गांव से निकली लालरेमसियामी को एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड दिया जाएगा। बहुत कम समय में अपनी मेहनत और लगन से पूरी दुनियाभर में अपना नाम पहुंचाने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। 19 साल की लालरेमसियामी ने अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड की फ्रेरिक माटला को को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर कब्जा किया है। भारत की 19 वर्ष की स्ट्राइकर को 40 प्रतिशत वोट मिले। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इसकी घोषणा की है।
अवॉर्ड जीतने के बाद लालरेमसियामी काफी खुश नजर आई। उन्होंने कहा, ‘मैं इस अवॉर्ड को जीतने के बाद बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं उन सभी का धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए मुझे वोट किया।‘
बेलारूस के खिलाफ 2017 में डेब्यू करने वाली लालरेमसियामी भारतीय महीला हॉकी टीम की एक जरूरत बन गई है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हिरोशिमा में एफआईएच सीरिज फाइनल्स में जापान को हरानी वाली टीम में भी वो शामिल थी। उस दौरान लालरेमसियामी के पिता का निधन हो गया था। लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए। भारतीय हॉकी टीम के साथ खेलना जारी रखा। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment