जब एक टेबल पर साथ बैठकर Amit Shah और Mamata Banerjee ने खाया खाना - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 29, 2020

जब एक टेबल पर साथ बैठकर Amit Shah और Mamata Banerjee ने खाया खाना

ओडिशा के सीएम Naveen Patnaik गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खाना खाने के बहाने करीब ले आए।
राजनीति एक ऐसा मैदान है जहां अपने कब पराए हो जाएं या फिर पराए अपने, कुछ कह नहीं सकते। लेकिन ऐसा कम ही होता है जब बिना किसी गठबंधन के दो विरोधी एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठकर साथ में खाना खाएं। लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जब केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah (अमित शाह) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee (ममता बनर्जी) ने एक टेबल पर आमने-सामने बैठकर खाना खाया। दरअसल, ओडिशा के सीएम Naveen Patnaik (नवीन पटनायक) गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खाना खाने के बहाने करीब ले आए।

बता दें, ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का आयोजन किया गया था। जहां, ये नजारा देखने को मिला। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि, गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर एक दूसरे के खिलाफ आग उगलते देखे जाते हैं। ताजा मामले में जहां एक ओर ममता बनर्जी CAA (नागरिकता संशोधन कानून) और NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) के खिलाफ आवाज बुलंद कर धरना देती दिखाई दे रही हैं। तो वहीं अमित शाह खुद मैदान में उतरकर सीएए के समर्थन में लोगों का एकजूट कर रहे हैं।
आपको बता दें, गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar (नितीश कुमार), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। सभी ने सीएम नवीन पटनायक के आवास पर लंच किया। Read More
AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad