
Asaduddin Owaisi (असदुद्दीन ओवैसी) कभी BJP (बीजेपी), कभी PM Modi (पीएम मोदी) तो, कभी गृह मंत्री Amit Shah (अमित शाह) पर निशाना साधते रहते हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष Asaduddin Owaisi (असदुद्दीन ओवैसी) कभी BJP (बीजेपी), कभी PM Modi (पीएम मोदी) तो, कभी गृह मंत्री Amit Shah (अमित शाह) पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा है। ओवैसी ने भागवत के “ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “भागवत बताएं कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं? निश्चित तौर पर यह विरोध 5 ट्रिलियन इकॉनोमी वाला देश हो जाने की वजह से तो नहीं हैं।”
बता दें, ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट से RSS प्रमुख भागवत पर निशाना साधा और लिखा, “2020 के नए भारत में स्वागत है। यह बहुत बुरा है कि अब BJP (बीजेपी) के वैचारिक माता-पिता भी आंदोलन को अनदेखी नहीं कर पा रहे हैं। भागवत को यहीं नहीं रुकना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि लोग आंदोलन क्यों कर रहे हैं। निश्चित तौर पर यह विरोध 5 ट्रिलियन इकॉनोमी वाला देश हो जाने की वजह से तो नहीं हैं. क्यों सही कहा न?” आपको बता दें, ‘क्यों सही कहा न?’ के बाद ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग कर उनपर एक तंजनुमा सवाल छोड़ा है। Read More...
No comments:
Post a Comment