आज भगवान को लगाए लड्डू का भोग और जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 12, 2020

आज भगवान को लगाए लड्डू का भोग और जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल



आज बुधवार का दिन है यानी गणेश जी का दिन है। गणेश जी को बुद्धि के दाता माना जाता है।

आज बुधवार का दिन है यानी गणेश जी का दिन है। गणेश जी को बुद्धि के दाता माना जाता है। तो आइए जानते है गणेश जी की कृपा से कैसा रहेगा आपका आज का दिन-
मेष  (Aries)
जीवनसाथी का सहयोग मिलने का योग बन रहा है। धन संपत्ति के कार्यों में ससुराल एवं जीवनसाथी की तरफ से सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ (Taurus)
रोजगार में कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मन शांत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन वाणी में कठोरता का भाव आ सकता है।
मिथुन (Gemini)
आज के दिन आपकी सेहत खराब होने से आपके स्वभाव में चिड़-चिड़ापन देखने को मिल सकता है। जिसके कारण जीवनसाथ से साथ भी विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क (Cancer)
आज के दिन आय में वृद्धि होने की संभावना है। संतान की प्राप्ति की कामना पूरी हो सकती है। खोया हुआ आत्मविश्वास वापिस मिलने की संभावना है।
सिंह (Leo)
माता का प्यार व सहयोग मिलेगा, संयम बनाये रखें। धन की हानि उठानी पड़ सकती है। साथ-साथ क्रोध बढ़ने की संभावना है।
कन्या (Virgo)
आज के दिन भाई-बहन के रिश्ते में मनमुटाव आ सकते है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इससे बचें। गुस्से पर काबू रखें।
तुला (Libra)
धैर्य बनाये रखें। आज आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना बन रही है। इसके साथ नौकरी में तरक्की का योग बनता दिख रहा है।
वृश्चिक (Scorpio)
माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। धन में कमी आ सकती है। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति बन रही है।
धनु (Sagittarius)
आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार में लबें समय से चल रहे लड़ाई झगड़े से शांति मिल सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है।
मकर (Capricorn)
आज के दिन दिल में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इससे बचें। आत्मवश्विास बढ़ेगा। काम को लेकर जोश और उत्साह बने रहने की संभावना है।
मीन (Pisces) 
आत्मवश्विास में बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। साथ ही संतान का सुख मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होता दिख रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad