इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी शुक्रवार के दिन आ रही है।
शिव नाम हर एक समस्या का हल माना जाता है। देवों के देव महादेव को दिन में एक बार सच्चे दिल से याद कर लें तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी समस्या अपने आप समाप्त हो जाती है। Maha Shivratri (महाशिवरात्रि) का त्योहार नजदीक है और हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन शिव जी की पूजा के लिए मंदिरों में भक्तों की काफी बड़ी मात्रा में भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन शिव जी को खुश करने के लिए भक्त भांग धतूरा भी चढ़ाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गौरीशंकर की पूजा करें तो सारी मनोकामना पूरी होती है। आपको बता दें कि इस साल शिवरात्रि पर 117 सालों के बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग भी बन रहा है।
वहीं इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी शुक्रवार के दिन आ रही है। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 22 फरवरी, शनिवार शाम 7 बजकर 2 मिनट पर संपन्न होगा। बता दें कि ये दिन हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है जिसे महाशिवरात्रि और कालरात्रि और सिद्धि की रात भी कहते है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भोलेनाथ और देवी पार्वती का शुभ विवाह सपन्न हुआ था। तो साथ ही आज के दिन भगवान शिव की बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल के साथ पूरे विधि विधान से अराधना की जाती है और भक्त आज के दिन व्रत भी रखते है। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। ये सब को विधि-विधान से करने से सारी मांगी गई मुराद पूरी होती है। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते है, हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो करे।
No comments:
Post a Comment