मैक्सवेल ने भारतीय रीति रिवाज से गर्लफ्रैंड के साथ सगाई की।
भारतीय लड़की को दिल देने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर सगाई कर ली है। उन्होंने अबकी बार भारतीय रीति रिवाज से गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ सगाई की। इसकी जानकारी विनी रमन ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके दी। इससे पहले पिछले महीने मैक्सवेल विनी से सगाई रचा चुके हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने उस वक्त सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बार दोनों ने इंडियन स्टाइल में सगाई की है। इसकी तस्वीर विनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें मैक्सवेल नीली सेरवानी में हैं तो विनी ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए विनी रमन ने बताया ग्लेन मैक्सवेल से भारतीय रीति रिवाज के साथ सगाई की है। इस मौके पर उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।
बता दें, वो विनी रमन ही थी जिन्होंने मैक्सवेल की मानसिक थकावट से उबरने में मदद की थी। यह बता तो सभी जानते हैं कि मैक्सवेल कई लंबे वक्त से आस्टेलियाई क्रिकेट टीम से दूर थे। क्योंकि उन्हें मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस हो रही थी। मानसिक थकावट से उबरने के बाद मैक्सवेल ने दमदार वापसी की थी। लेकिन उन्हें फिर क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी थी। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment