
पहली पारी में भारत ने 242 रन बनाए। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 7 रनों की बढ़त मिली।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज क्राइस्टचर्च में खेली जा रही है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कीवियों को 235 रन बनाने का ही मौका दिया। पहली पारी में भारत ने 242 रन बनाए। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 7 रनों की बढ़त मिली। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए। पहले दिन का मैच खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 63 रन बनाए थे। जिससे आगे खेलते हुए टॉम लाथम ने 52 रनों की पारी खेली।
वहीं गेंदबाजी में कमाल करने वाले न्यूजीलैंड के करिश्माई गेंदबाज काइल जेमिसन ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। जेमिसन ने 49 रनों की पारी खेली। पहली पारी में काइल जेमिसन ने भारत के 5 विकेट झटके थे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 200 का आंकड़ा पार कराया। क्योंकि 188 रनों के स्कोर पर न्यूजीलैंड के आठ खिलाड़ी पवेलियन पहुंच चुके थे। जिसके बाद काइल जेमिसन ने पारी को संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी की। काइल न्यूजीलैंड के लिए अपनी दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाड़डी नील वेग्नर ने काइल जेमिसन का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 41 गेंदो पर 21 रन बनाए। वहीं 7 रनों की बढ़त के साथ मैदान में उतरे भारत के बल्लेबाजों में से मयंक अग्रवाल दूसरे ओवर में ही चलते बने। वहीं पहली पारी में फिफ्टी जड़ने वाले पृथ्वी शॉ भी कैच आउट हो गए। Read More...
No comments:
Post a Comment