कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर करते दिखे रोमांस, वीडियो वायरल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2020

कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर करते दिखे रोमांस, वीडियो वायरल

मुंबई एयरपोर्ट पर रोमांटिक होते हुए दिखी दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन। जिसके बाद कार्तिक पर हंसते हुए नजर आई दीपिका।

Bollywood में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर Deepika Padukone (दीपिका पादुकोण) का एक Video Viral (वीडियो वायरल) हो रहा है। इस वीडियो में वह Kartik Aaryan (कार्तिक आर्यन) के साथ नजर आ रही हैं और आप दोनों को रोमांटिक होते हुए देख सकते हैं। एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों Mumbai Airpot (मुंबई एयरपोर्ट) पर थे और इस दौरान दोनों ने कार्तिक की फिल्म Pati Patni Aur Woh (‘पति-पत्नी और वो‘) के गाने Dheeme Dheeme (‘धीमे-धीमे‘) पर डांस किया। दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया और अब एक और वीडियो सामने आया है जो रोमांटिक है।

वीडियो को Deepika Padukone (दीपिका पादुकोण) के फैन पेज से शेयर किया गया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं दीपिका दीवार के पास खड़ी हैं और Kartik (कार्तिक) उनके सामने हैं। दीपिका कार्तिक पर हंस रही हैं और इसके बाद, दोनों Photoshoot (फोटोशूट) के लिए पोज़ दे रहे हैं जिसे आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन, फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020″।
Deepika-Kartik (दीपिका और कार्तिक) की जोड़ी लोगों के दिलों को छू रही है और लोग एक के बाद एक उनकी तारीफ कर रहे हैं। दीपिका फिल्म Mahabharat (‘महाभारत’) को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह अपने पति Ranveer Singh (रणवीर सिंह) के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं। Kartik Aaryan (कार्तिक आर्यन) इन दिनों Bhool Bhulaiyaa 2 (‘भूल भुलैया 2’) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह Kiara Advani (कियारा आडवाणी) के साथ नजर आएंगे। Read More
AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad