योगी सरकार 15 लाख मजदूरों को देगी रोजगार - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 26, 2020

योगी सरकार 15 लाख मजदूरों को देगी रोजगार

योगी सरकार ने देश के अन्य राज्य में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए राहत भरी खबर दी है।

योगी सरकार 15 लाख मजदूरों को देगी रोजगार

भारत में कई लोग ऐसे है जो अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में जाकर काम करते है। योगी सरकार ने देश के अन्य राज्य में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए राहत भरी खबर दी है। योगी सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को वापस लाने का काम शुरू कर दिया है, शनिवार को पहले चरण में 2224 मजदूरों और कामगारों को 82 बसों को भेजकर लाया गया है। रविवार यानी की आज चरणबद्ध तरीके से 11 हजार लोगों को वापस लाया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार दूसरे राज्यों से लौट रहे 15 लाख मजदूरों और कामगारों को रोजगार देगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर 15 लाख लोगों को  रोजगार देगी।
यूपी के ये वो लोग है जो दूसरे राज्यों में जाकर काम करते थे जो अब कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में फंस गए थे। जिन्हें अब वापस लाया गया है या आने वाले है। प्रदेश की सरकार इस संबंध में कार्ययोजना बना रही है। इस बैठक के दौरान पंचायती राज के प्रमुख सचिव मनोज कुमार भी मौजूद थे। मनोज कुमार को निर्देशित किया गया की ग्राम प्रधानों के जरिए मनरेगा और गांव के विकास के सभी कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आगे कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए करीब 10 हजार श्रमिक पूर्वाचल, गोरखपुर लिंक और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे हैं।
योगी सरकार 15 लाख मजदूरों को देगी रोजगार
योगी सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है जब 60 से 70 प्रतिशत गेहूं खरीद किसानों के घर से की गई है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 30 लाख क्विंटल गेहूं खरीद चुकी है। कोरोना के संकट के बावजूद भी फसलों की कटाई में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। सरकार लगातार जरूरतमंदों की मदद में लगी है। अब तक 27 लाख 78 हजार श्रमिकों और निराश्रित व्यक्तियों में कुल 280 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad