लोगों में जगी उम्मीद की किरण, इन 16 राज्यों में खत्म हो सकता है कोरोना का साया - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 26, 2020

लोगों में जगी उम्मीद की किरण, इन 16 राज्यों में खत्म हो सकता है कोरोना का साया

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार आज कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 26,496 तक पहुंच गई है।

लोगों में जगी उम्मीद की किरण, इन 16 राज्यों में खत्म हो सकता है कोरोना का साया

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस महामारी की चेपेट में है। भारत के 32 राज्य में इस वायरस की चपेट में है। यदि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो की बात की जाए तो 16 राज्यों में कोरोना कहर बरपा रहा है। वहीं अन्य 16 राज्यों में स्थिति काफी हद तक बेहतर है। जिन 16 राज्यों की स्थिति थोड़ी बेहतर है वहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अभी भी 450 को पार नहीं कर पाया है। यहां तक की इन राज्यों में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा भी कम है। ऐसे में सरकार के जरिए किए जा रहे सफल प्रयासों से तो यहीं लगता है कि जल्द ही इन 16 राज्यों में कोरोना का साया खत्म हो जाएगा और ये राज्य पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार आज कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 26,496 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित मामलों में अब तक बड़ी संख्या में उछाल देखी गई है। एक दिन में 1990 कोरोना के नए मामले सामने आए है। वहीं इस घातक वायरस के कारण 49 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर बात करें कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावीत राज्यों की तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश भी इस वायरस की चपेट में है, और यहां हर रोज कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इन राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार को पार कर चुकी है।
लोगों में जगी उम्मीद की किरण, इन 16 राज्यों में खत्म हो सकता है कोरोना का साया
वहीं कुछ राज्य ऐसे भी है जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार के भी पार नहीं है। इनमें जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, बिहार, कर्नाटक, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल है। यहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 223 से 955 के बीच में है।
वहीं 16 राज्य ऐसे भी है जहां कोरोना से संक्रमिल लोगों की संख्या काफी हद तक बेहतर है। इस राज्यों से अब तक 417 केस सामने आए है जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, मेघालय, मणिपुर, उत्तराखंड, पुड्डुचेरी, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, चंडीगढ़, और त्रिपुरा शामिल हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि इन राज्यों से कोरोना खत्म हो सकता है। Hindi News 
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad