चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि फिलहाल जितनी भी मीटिंग, कांफ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही हैं।
\
देश की कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का कहना है कि इस जानलेवा वायरस के खिलाफ पूरा देश एकजूट होकर लड़ रह है। बतौर सेना कोरोना से जंग में हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। पीएम मोदी कर तरफ से तीनों सेनाओं समय-समय पर निर्देश मिल रहे हैं। तीनों सेना कोरोना वायरस से बहुत सीमित संख्या में प्रभावित हुई है।
फिलहाल सब्र से काम लेना होगा- बिपिन रावत
उन्होंने आगे कहा कि तीनों सेनाओं को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से निर्देश मिल रहे हैं। क्योंकि जब हम खुद को इस वायरस से बचाएंगे तभी हम दूसरों को बचा सकते हैं। इस वक्त हमारे पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने देश के अलग अलग हिस्सों में कोविड-19 के अस्पताल बनाए हैं। जनरल बिपिन रावत ने आगे कहा कि सेना में अनुसाशन बनाए रखना मुश्किल नहीं है लेकिन हमें फिलहाल सब्र से काम लेना चाहिए। हमने मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारनटीन में रहने वाले लोगों को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।

तीनों सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि फिलहाल जितनी भी मीटिंग, कांफ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही हैं। जनरल बिपिन रावत का कहना है कि हमारे कुछ जवानों को कोरोना वायरस ने प्रभावित किया है। लेकिन हमने सावधानियां बरतते हुए कुछ अधिकारियों को क्वारनटीन में रखा हुआ है। अगर तीन मई को लॉकडाउन खुलता है तो जवानों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके लिए सेना तैयार है और हम इस वायरस को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
तैनात जवान कोरोना वायरस की चपेट में नहीं
उन्होंने बताया कि हमारे सभी जवानों ने आरोग्य सेतु एप डानलोड कर ली है। इससे हमें कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। अगर कोई कोरोना वायरस की चपेट में आता है तो उसका जल्द पता लगाया जा सकता है। उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि सरहद पर तैनात कोई भी जवान कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। वहीं नौसेनिक जो जहाज पर तैनात हैं और वायु सैनिक में भी कोई कोरोना वायरस की चपेट में नहीं है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment