पुलिस ने एक अनोखी शादी कराई है। जिसके बाद कालकाजी थाने के दो हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और संजीव की चारों तरफ चर्चा हो रही है।

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में दो पुलिस कर्मियों ने वो किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। हर कोई दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहा है। पुलिस ने यहां एक अनोखी शादी कराई है। जिसके बाद कालकाजी थाने के दो हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और संजीव की चारों तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल, कालकाजी के नरेश आहलूवालिया पुलिस थाने में कॉल कर बताया कि उनके बेटे कौशल की शादी पास के ही एक मंदिर में होनी हैं। लेकिन लॉकडाउन पास ना होने की वजह से उन्हें मंदिर में जाने का अनुमति नहीं मिली है। नरेश आहलूवालिया ने इसके लिए अनिल कुमार और संजीव से संपर्क किया था। दोनों पुलिसकर्मियों ने इस बात की जानकारी कालकाजी थाने के एसएचओ संदीप घई को दी। जिसके बाद एसएचओ ने दूल्हे और उसके माता-पिता को मंदिर जाने की अनुमति दी।
जिसके बाद दोनों हेड कांस्टेबल दूल्हे और उसके माता-पिता को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मंदिर ले गए। वहां मंदिर में पहले से मौजूद दूल्हन पूजा अपने पिता गोपीचंद के साथ इंतजार कर रही थी। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज के साश शादी संपन्न हुई और वर वधू को आशीर्वाद दिया। दूल्हन की डोली के लिए भी पुलिस जीप का ही इस्तेमाल किया गया। वर वधु को परिवार के साथ पुलिस जीप में बैठाया गया और दुल्हन के पिता ने विदाई की। बता दें, लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिल रहा है। पुलिस लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:
Post a Comment