ट्रंप के इस ट्वीट को देखकर यह लगता है की प्रेस वार्ता पर को रोकने पर विचार किया जा रहा है।

हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों काफी सुर्खीयों में है। उनकी अजीबों-गरीब बातों के कारण सोशल मीडिया पर भी मजाक उड़ाया जा रहा है। दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया था कीजिसमें उन्होंने दावा किया था की लाइजॉल, ब्लीचिंग पाउडर और डेटॉल का इस्तेमाल करने से जिस तरह किटाणु खत्म हो जाते है उसी तरह इनको इस्तेमाल करने से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। इसी बयान को लेकर अब विवाद छिड़ गया।
बता दें की शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में तो गए थे लेकिन उन्होंने प्रेस वार्ता में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। व्हाइट हाउस में पहुंचने के बाद उन्होंने बंद कमरे में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और वहां से चले गए। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान न तो किसी से बात की और न ही उन्होंने किसी के सवालों को जवाब दिया है।

दरअसल, इस मामले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने एक हौरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि,”व्हाइट हाउस में पत्रकारों के जरिए कि जाने वाली प्रेस वार्ता का कोई मतलब नहीं है। जब पक्षपाती मीडिया प्रतिकूल सवाल पुछती है और सच्चाई को सामने लाने से मना कर देती है तो प्रेस वार्ता का कोई मतलब ही नहीं है। उन्हें ऐसा करने से केवल रेटिंग्स मिलती है और अमरीकी लोगों को फेक न्यूज के अलावा और कुछ नहीं मिलता है।“
ट्रंप के इस ट्वीट को देखकर यह लगता है की प्रेस वार्ता को रोकने पर विचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर विशेषज्ञों का मानना है की ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान कई ऐसे बयान दिए है जो काफी सुर्खीयों में बने हुए है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment