बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। वहीं लोगों को बारिश के चलते थोड़ी राहत मिली है।

चिलचिलाती धूप और कोरोना महामारी के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। आज देश की राजधानी समेत कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं बारिश के थोड़ी देर बाद दिल्ली के कई जगहों पर वापस धूप निकल आई। लेकिन बीरिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। वहीं लोगों को बारिश के चलते थोड़ी राहत मिली है।
बिहार के पटना शहर समेत कई इलाको में बारिश हुई है। गौरतलब है कि अभी तक मानसून नहीं आया है। बारिश की वजह से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। पूर्व दिल्ली के इलाके मयूर विहार, पांडव नगर और लक्ष्मी नगर में भी जमकर बारिश हुई। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में हलकी बारिश हुई है।
यूपी के मुरादाबाद में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि दोपहर के बाद एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। वहीं जानकारों का ये भी कहना है की बारिश की वजह से कोरोना वायरस का खतरा और भी बढ़ सकता है। पहले भी इस बात को लेकर कहा गया था की ठड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बढ़ जाता है और धूप के कारण ये वायरस कम फैलता है। वहीं कुछ जानकारों का ये भी मानना है कि ठड़ या गर्मी पड़ने से इसका कोई असर कोरोना वायरस पर नहीं पड़ता है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है


No comments:
Post a Comment