सीएम उद्धव ठाकरे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया की राज्य में फंसे मजदूरों को भेजने के लिए प्रयास जारी हैं।

देशभर में सभी राज्य कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया हुआ है। यहां 6,800 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं और 300 से ज्यादा लोंगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया की राज्य में फंसे मजदूरों को भेजने के लिए प्रयास जारी हैं।
सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अक्षय तृतीया पर उत्सव ना मनाने को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज अक्षय तृतीया का उत्सव नहीं मनाने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। इसी के साथ उन्होंने अपील करते हुए कहा कि रमजान के इस महीने में भी प्रार्थना के लिए घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा सब पूछ रहे हैं भगवान कहां हैं? हमारे लिए भगवान के रूप में डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी हैं। इस मुश्किल वक्त में भगवान हमारी मदद कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि यहां कोरोना के 80 फीसदी ऐसे मरीज हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं है और 20 फीसदी ऐसे हैं जिनमें लक्षण हैं। जो लोग अभी भी छिपा रहे हैं, कृपया वो आगे आकर जांच कराये। प्रवासी मजदूरों को लेकर उद्धव ठाकर ने कहा कि मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो संभव मदद होगी जल्द से जल्द की जाएगी। मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हम केंद्र सरकार से इसे लेकर लगातार बात कर रहे हैं। साथ ही इस बाबत दूसरे राज्यों से भी बात की जा रही है। उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल बस-ट्रेनें नहीं चलेंगी। क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो भीड़ जुटेगी और संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment