सीएम केजरिवाल ने कहा है सरकार लोगों को कुछ रियायत देने जा रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कुछ तरह की दुकानों को खोलने का फैसला किया है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां उन्होंने कई सारे मुद्दो को उठाया है। सीएम केजरिवाल ने कहा है सरकार लोगों को कुछ रियायत देने जा रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कुछ तरह की दुकानों को खोलने का फैसला किया है। उस केंद्र सरकार के आदेश को हम दिल्ली में भी लागू करेंगे।
जो जरूरी सेवाओं है जैसे की, दवाई की दुकान, किराने की दुकान, खाने-पीने की दुकान, फल सब्जी की दुकान ऐसे ही चलती रहेंगी। इसके अलावा कोई मार्केट तो नहीं खुलेगा, मॉल नहीं खुलेगा। लेकिन जो रिहायशी इलाकों में जो दुकानें हैं, स्टैंडअलोन जो दुकानें हैं, गली मोहल्लों की जो दुकानें हैं उनको खोलने की इजाजत केंद्र सरकार ने दी है वो दुकाने दिल्ली में भी खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई मार्केट नहीं खुलेगा, कोई मार्केट कॉन्प्लेक्स नहीं खुलेगा, कोई शॉपिंग कॉन्प्लेक्स या मॉल नहीं खुलेगा, कंटेनमेंट एरिया या जो सील की गई जगहें है कुछ नहीं खुलेगा। वहां लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा। 3 मई तक हम कुछ और खोलने की इजाजत नहीं देंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 3 मई तक प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडॉन का ऐलान किया है। 3 मई के बाद केंद्र सरकार इसपर क्या निर्णय लेती है उसपर निर्भर करेगा की हम दिल्ली के अंदर इसको आगे कैसे ले जाते है केंद्र सरकार से बातचीत के बाद आगे का रास्ता तय करेंगे। वहीं उन्होंने एक अच्छी खबर भी बताई है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा से अच्छे नतीजे आ रहे हैं। प्लाज्मा के अभी तक जो टेस्ट किए गए है उनके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।
एक-एक मरीज के ऊपर मैं खुद नजर रख रहा हूं। कल एक मरीज थे एलएनजेपी में जिनकी हालत बहुत नाजुक था और डॉक्टरों के हिसाब से वो सिन्क करते जा रहे थे। उनको प्लाज्मा दिया गया और उनकी तबीयत में काफी सुधार आज सुबह तक हुआ। उस मरीज को देखकर हमारा उत्साह बढ़ा है। प्लाज्मा थेरेपी में विश्वास बढ़ा है। मैं उम्मीद में करता हूं वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जाएंगे, अभी आईसीयू में हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान की मौत होती है तो काफी दुख होता है।
सीएम ने आगे कहा कि, सब लोगों के मन मे एक जज़्बा है कि मेरी जान बची तो कैसे हम दूसरे की जान बचा सकते हैं। कल को हो कोई मरीज हो सकता है कि हिन्दू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाए या फिर मुसलमान का प्लाज्मा हिन्दू की जान बचाए। भगवान ने तो धरती बनाई थी तो उसने केवल इंसान बनाया था। हम लोग ये भेदभाव क्यों करते है। हमें कोरोना वायरस से ये सबक लेना चाहिए। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment