हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां पिछले काफी दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। तो वहीं आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कोरोना संकट के बीच मौसम की आंख मिचौली भी लगातार देखने को मिल रही है। मौसम के बदलते मिजाज का ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण इन प्रदेशों के ऊपरी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां पिछले काफी दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। तो वहीं आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के लगभग सभी जिलों में 2 मई तक भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हुई।
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी ठंडी हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारी बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी भारी बारिश हुई।
बारिश के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ी
बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के काऱण अनाज मंडियों में गेंहू लेकर आये किसानों को इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से गेंहू पूरा तरह भीग चूका है। ऐसे में जब तक ये गेंहू नहीं सूखता तब तक उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment