लॉकडाउन के चलते बच्चे घंटों ऑनलाइन पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यह जानलेवा वायरस तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे देश में लॉडाउन जारी है। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए स्कूल स्टूडेंट्स की ऑनलाइन ही क्लासेस ले रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिभावकों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि अगर आपने अभी लापरवाही की तो भविष्य में बच्चों को उसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों में बढ़ सकते हैं रोग
लॉकडाउन के चलते बच्चे घंटों ऑनलाइन पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। 6 से 12 वर्ष के बच्चों को घंटों ऑनलाइन क्लास लेनी पड़ रही है। जिसके कारण मासूम बच्चों को कंम्पयूटर, लैपटॉप और मोबाइल के सामने घंटों बैठना पड़ रहा है। जिसके बाद उन्हें कई घंटे व्हाट्सए पर होम वर्क भी करना होता है। इससे न सिर्फ उनकी आंखों पर असर पड़ रहा है बल्कि घंटों कानों में ईयरफोन लगाने से उनके कानों पर भी इसका बूरा प्रभाव पड़ रहा है। इन ऑनलाइन क्लासेज से बच्चों को आंख और कान से जूड़े रोग होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही साथ इसका प्रभाव बच्चों के मानसिक और शारीरिक रुप पर भी पड़ रहा है।
प्राइवेट स्कूल बनाने लगे हैं फीस का दबाव
लॉकडाउन का असर बच्चों की पढ़ाई पर न पड़े इसके लिए सरकार और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस लेना शुरु किया। लेकिन इन सब के बीच एक बार फिर से प्राइवेट स्कूलों का शर्मनाक चेहरा सामने आया। बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस देने के नाम पर कुछ स्कूल बच्चों के माता-पिता पर फिस देने का दबाव बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी ऐसे कुछ मामले सामने आए जहां प्राइवेट स्कूलों की मनमानी देखने को मिली। लेकिन दिल्ली सरकार ने उस पर सख्ती दिखाते हुए प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसी। दिल्ली के अलावा भी देश के कई अन्य राज्यों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जहां कुछ चुनिंदा प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर बच्चों से मोटी फीस वसूलना चाहते हैं। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment