यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव का है।

उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पालघर में हुई साधुओं की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। इस बीच बुलंदशह में हत्या की घटना ने हर किसी को दहला दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव का है। सूचना मिलते ही डीएम समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पगोना गांव के शिव मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास मंदिर की देख रेख और पुरोहित का काम करते थे। सोमवार देर रात एक शख्स ने मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं की हत्या कर दी। सुबह के वक्त जब गांव वालों में मंदिर में दोनों के शवों को देखा तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं।
पुलिस ने बताई हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, आरोपी साधुओं से नाराज था। हत्या का कारण बताते हुए बुलंदशर के एसएसपी संतोष कुमार ने कहा, शुरूआती जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं का चिमटा गायब कर दिया था। जिसे लेकर साधुओं ने उसे डाट फटकार लगा दी थी। जिसके बाद आरोपी ने देर रात दोनों की हत्या कर दी। गांव वालों ने सुबह के वक्त जब दोनों साधुओं को शवों को खून में लथपथ देखा तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुसिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment