चीन के वैज्ञानिकों का दावा, हवा में भी मिले कोरोना वायरस के अंश - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 28, 2020

चीन के वैज्ञानिकों का दावा, हवा में भी मिले कोरोना वायरस के अंश

चीन के वुहान में कुछ सार्वजनिक जगहों और दो अस्पतालों में एक रिसर्च किया गया है।

चीन के वैज्ञानिकों का दावा, हवा में भी मिले कोरोना वायरस के अंश

चीन के वुहान से फैलने वाला कोरोना वायरस अब दिन पर दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। ऐसे में चीन ने एक और दावा किया है। जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे । चीन के वुहान में कुछ सार्वजनिक जगहों और दो अस्पतालों में एक रिसर्च किया गया है। जिसमें ये खुलासा किया गया है कि कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट की हवा में आनुवंशिक सामग्री की उपस्थिति का पता लगाया गया है। लेकिन अभी तक ये बात सामने नहीं आई हैं की इस पदार्थ से कोरोना संक्रमण फैलेगा या नहीं।
हालांकि वुहान यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने इस अध्ययन के लिए 31 से 40 जगहों से नमूने लिए थे। इस रिसर्च के बाद शोधकर्ताओं का मानना है की स्वच्छता, हवा में शुद्धता, सैनिटाइजेशन, बेहतर वेंटिलेशन और लोगों की कम भीड़ इस वायरस को कम करने में मदद कर सकती है। अब तक कोविड-19 केवल कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से या फिर छींकने से फैलती थी लेकिन टीम ने फरवरी और मार्च में दो अस्पतालों के बाहर हवा की जांच की थी जिसके बाद यह पाया है की आवाजाही वाले जगहों में कम और बिना वेंटिलेशन वाली जगहों वाली हवा में अधिक वायरस मिले है।
रिसर्च में ये भी पाया लगाया गया है कि जिन जगहों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती थी जैसे की अस्पताल के बरामदे या फिर अस्पतालों के बाहर वाले इलाके की हवा में कोरोना वायरस का अंश ज्यादा पाया गया है। इसमें सबस ज्यादा उन जगहों पर वायरस के अंश पाए गए है जहां स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर अपनी सुरक्षा किट उतारते थे। वहीं इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इन कपड़ो को उतारते समय बड़ी मात्रा में वायरस हवा पहुंचता है और फैलने लगता है। Hindi News 
ABSTAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad