केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी सहित कई अलग-अलग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश परेशान है। वहीं लॉकडाउन के कारण पूरा देश बंद होने के कारण सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद किए गए है। देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी सहित कई अलग-अलग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इस टेस्ट को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कहा जाता है यानी की सीयूसीईटी (CUCET) टेस्ट।
सीयूसीईटी (CUCET) टेस्ट 2020 के लिए पिछले कई दिनों से आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इसके पहले एक बार आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया जा चुका है। लेकिन लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने के कारण एक बार फिर इसकी आवेदन की अंतिम तारीख को बदल दिया गया है। सीयूसीईटी (CUCET) टेस्ट 2020 की सबसे पहले आवेदन करने की तीथी 25 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई थी। लेकिग अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो घबराए नहीं। आपके पास एक और मौका है। इस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की तीरीख को बढ़ाकर 23 मई 2020 तक कर दिया गया है।
इस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आप ऑनलाइन जा कर आवेदन कर सकते है। आप सीयूसीईटी (CUCET) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि अगर आप यूजी और पीजी कोर्सेज एडमिशन लेना चाहते है तो आपको 800 रूपय आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अगर आप रिसर्च प्रोग्राम्स में एडमिशन लेना चाहते है तो 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी को यूजी, पीजी के लिए 350 रुपय और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए 450 रूपय देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
यूजी कोर्स की परीक्षा, पीजी की और रिसर्च कोर्स की परीक्षा छह व सात जून को होनी थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यूजी की परी परीक्षा 30 मई, पीजी की परीक्षा 31 मई और रिसर्च कोर्स की परीक्षा 6 और 7 जून को होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब इसकी नई तारीखों का ऐलान किया गया है। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment