सड़को और डिवाइडर के किनारे इस तरह के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे जो रात के समय में स्ट्रीट लाइट और ‘बल्ब’ का काम करेंगे।

भारत में जिस तरक बिजली की खपत हो रही है आने वाले समय में इसे बचाने के कई तौर-तरीके अपनाए जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि आने वाले समय में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। आने वाले वक्त में सड़को और डिवाइडर के किनारे इस तरह के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे जो रात के समय में स्ट्रीट लाइट और ‘बल्ब’ का काम करेंगे। इन पौधो की खासियत ये होगी की शाम के समय में रोशनी देंगे। यानी की ये पौधे शाम होते ही चमकने लगेंगे और चारों तरफ अपनी रोशनी फैलाएंगे।

अब आपको मन में ये सवाल होगा की ऐसा कैसे हो सकता है, तो इसके लिए आपको कुछ साल का इंतजार करना होगा। बता दें कि लंदन के वैज्ञानिकों ने इन पौधों पर रिसर्च किया है और उन्होंने अपने प्रयोगशाला में कुछ ऐसे ही पौधे पैदा किए है जो चमकते है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन, एमआरसी लंदन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और प्लांटा नाम की एक कंपनी के वैज्ञानिकों ने इस तरह के पौधे पर रिसर्च किया है और इन पौधों को तैयार किया जा रहा है।
प्लांटा कंपनी की सीईओ और डॉ. केरेन सरकिस्यां ने बताया कि इन पौधों को मशरूम के जीन्स से तैयार किया गया है। अभी इन पौधो में रोशनी और चमक काफी कम है। लेकिन ऐसा भी नहीं है की कुछ देखा न जा सके। इन पौधों को हम अपने घरों में नाइट लैंप की जगह पर इस्तेमाल कर सकते है।

डॉ. केरेन ने इस बात का भी जिक्र किया कि भविष्य में इन पौधों में काफी हद तक बदलाव किया जाएगा और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। जिससे की आने वाले समय में ये और बेहतर और चमकदार रोशनी दें सके। वह भी प्राकृतिक स्रोतों से ऊर्जा लेकर। Hindi News
ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment