Coronavirus Update : पिछले 24 घंटें में सामने आये कोरोना के 1463 नए मामले, 60 की मौत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 28, 2020

Coronavirus Update : पिछले 24 घंटें में सामने आये कोरोना के 1463 नए मामले, 60 की मौत

देश में पिछले 24 घंटें में 1463 नये मामले सामने आये हैं। वहीं 60 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Coronavirus Update : पिछले 24 घंटें में सामने आये कोरोना के 1463 नए मामले, 60 की मौत

भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसके चलते हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 2.0 जारी है। लॉकडाउन के कारण जहां देश के कुछ हिस्सों में हालात सुधरे हैं तो वहीं कुछ हिस्सों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के हालातों को जानने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रीयों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। जिसमें लॉकडाउन को लेकर भी चर्चा की गई। पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंच चुकी हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 886 के पार जा चुका हैं।
पिछले 24 घंटें में सामने आये 1463 नये मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस वार्ता की जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश के मौजूदा हालातों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटें में 1463 नये मामले सामने आये हैं। वहीं 60 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन आंकड़ो को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चिंता जताई है। थोड़ी राहत की बात ये भी है कि कोरोना से संक्रमित 6362 मरीज ठीक होकर घर वापिस जा चुक हैं।
कारोबार पर कोरोना वायरस का असर
कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर कारोबार पर पड़ा है। सभी प्रकार के उद्योग धंधे ठप हो चुके हैं। जिसके कारण अर्थव्यवस्था रुक सी गई है। लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों पर तो दुकानें खोलने की रियायत दी गई है। लेकिन कोरोना प्रभावित इलाकों में दुकानें न खुलने की वजह से कारोबार पर इसका असर पड़ा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर की अगर बात करें तो वहां बीते दो दिनों से दुकानें नहीं खुली हैं जिसके कारण लगभग 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा सराफा बाजार पर भी कोरोना का असर देखने को मिला है। सराफा बाजार में जहां इन दिनों सबसे ज्यादा कमाई देखने को मिलती थी। वहीं कोरोना के चलते गोल्ड और ज्वलैरी मार्केट को लगभग 5 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। Hindi News 
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad