दिल्ली सरकार का कहना है कि भले ही लॉकडाउन में कुछ राहत दी गई हो, लेकिन दुकान खोलने, सामान बेचने के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन होना जरूरी है।

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली भी इस जानलेवा वायरस की मार झेल रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को कुछ राहत दी है। मंगलवार यानी आज से दिल्ली में कुछ दुकानें खुलेंगी। लोग प्लंबर, वॉटर प्यूरीफायर की मरम्मत और इलेक्ट्रीशियन को घर बुला सकेंगे। केजरीवाल सरकार ने कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला किया है। पशु चिकित्सकों, प्लंबर, बिजलीकर्मियों से रोक हटा ली है।
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में दी राहत
इसी के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने लैब टेक्नीशियन, हेल्थ वर्कर्स और वैज्ञानिकों को अंतर-राज्य यात्रा की इजाजत दे दी गई है। सोमवार को दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला लोगों की परेशानियों को देखते हुए किया है। दिल्ली में अब डिस्पेनसरी, क्लिनिक, लैब, वेटनरी हॉस्पिटल, पैथॉलोजी और वैक्सीन-मेडिसिन की बिक्री की अनुमति है। इतना ही नहीं वैज्ञानिक, सभी मेडिकल स्टाफ, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, हॉस्पिटल स्टाफ को भी अंतरराज्यीय परिवहन की यात्रा दी गई है।
लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा
दिल्ली सरकार का कहना है कि भले ही लॉकडाउन में कुछ राहत दी गई हो, लेकिन दुकान खोलने, सामान बेचने के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन होना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम करना होगा। सरकार ने यह भी साफ कर दिया कि 5 फीसद कर्चमारियों के साथ ही दुकान में काम किया जाएगा। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। बता दें, गृह मंत्रालय ने भी इन सभी को अपने आदेश में छूट के दायर में रखा था। अब दिल्ली सरकार ने इसे लागू कर दिया। Hindi News
ABSTAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment