पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। वहीं माना जा रहा है कि पीएम लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने को लेकर भी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

देश में लगातार कोरोना वायरस का कहर जारी है। सरकार इस वायरस के फैलाव को रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पहले 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था, जो 14 अप्रैल तक था। लेकिन इसकी अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई। वहीं अब लॉकडाउन 2.0 की अवधि भी समाप्त होने वाली है और कोरोना वायरस ने देश में तेजी से पैर पसार लिए हैं।
ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। वहीं माना जा रहा है कि पीएम लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने को लेकर भी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। इसी के साथ सभी को गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी तीन मुख्य बिंदुओं पर बात करेंगे। पीएम केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में कोरोना के असर और नए कंटेनमेंट जोन बनने को लेकर भी चर्चा करेंगे।
इसी के साथ गृह मंत्रालय ने 20 अप्रैल को जो गाइडलाइन जारी की थी उसके पालन को लेकर भी चर्चा होगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में 3 मई के बाद उठाये जाने वाले कदमों को लेकर भी बातचीत होगी। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ यह भी बताएंगे कि अब आगे इस वैश्विक महामारी से कैसे निपटा जाए। हालांकि, कुछ राज्यों ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि वो लॉकडाउन को अगले दो हफ्ते तक बढ़ाने के पक्ष में हैं। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
Astrologer GURUJI NAVGRAHA is the best for all kind of Problem Like- Business problem solutions... Get jobs.. Love Problem, Love Marriage Problem, Parents Approval for Love Marriage, Family Problem, Business Problem,Black Magic Husband wife love problem, Divorce problem,reunite your ex partner back to you, Lost love back etc.GURUJ have many year Experience in this field so you don't need to worry just contact and get solution for your problem,Astrologer(GURUJI NAVGRAHA) is the one of the Famous Astrologer Across India who is able to solve all the
ReplyDeleteproblems which are related to your Horoscope, Kundali and Tanttrik Vidhi. If you are suffering with any type of problem then you should contact to an Astrologer GURUJI NAVGRAHA
Email: casterspell481@gmail.com
Whatsap: +919108256518