अलीगढ़ में दिन पर दिन कोरोना वायरस की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना से संक्रमित 5 नए मामलों की पुष्टी की गई है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में भी कोरोना वायरस अपना जाल फैला रहा है। अलीगढ़ में दिन पर दिन कोरोना वायरस की संख्या बढ़ती जा रही है। अलीगढ़ में रविवार को कोरोना से संक्रमित 5 नए मामलों की पुष्टी की गई है।
अलीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 14 मरीज हो चुके है जिसमें से एक की मौत हो चुकी है, और एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहीं अलीगढ़ के डीएम ने बतया की इनमें से एक भी मरीज तब्लीगी जमात का नहीं है। उन्होंने बताया कि एक तब्लीगी जमात के व्यक्ति की जांच की गई थी जिसके बाद उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डीएम चंद्रभूषण ने जेएन मेडिकल कॉलेज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा की यहां से जो भी रिपोर्ट आए है सब मेडिकल कॉलेज के माध्यम आए है।
उन्होंने बताया कि उस्मानपाड़ा में कोरोना से संक्रमित 5 मरीज हो गए है इसलिए इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है, और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं इस इलाके को सेनेटाइज कराया जा रहा है। साथ ही पूरी नगर निगम की टीम जिला प्रशासन जहां पर भी मरीज मिल रहे हैं पूरी निगरानी रख रही है और सावधानी बरत रही हैं जिस मोहल्ले में भी कोरोना से संक्रमित लोग मिल रहे है उस इलाके को पूरा 1 किलोमीटर तक सील किया जा रहा है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment