कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव इन तीन राज्यों में, हालात चिंताजनक - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 27, 2020

कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव इन तीन राज्यों में, हालात चिंताजनक

भारत में कोरोना संक्रमितों का मामला 27 हजार को पार कर गया है।

कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रभाव इन तीन राज्यों में, हालात चिंताजनक

पूरे देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। भारत में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। इस वायरस के कारण अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों के मामले 27 हजार को पार कर गया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों कि वजह से सरकार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अगर बात की जाए देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तो अब तक भारत में 27,964 जिनमें से 20,557 केस अभी भी ऐक्टिव है। वहीं 6,523 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक मरने वालों की संख्या 884 तक पहुंच गई है। वहीं इस बढ़ते वायरस के प्रकोप ने देश में तीन राज्यों की चिंता को बढ़ा दिया है। ये तीन राज्य है महाराष्ट, गुजरात और मध्य प्रदेश है। जहां हर दिन नए मामले सामने आते रहते है।
जाने तीन राज्यों की स्थिति
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले: कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 8,068 कोरोना संक्रमितों का मामला सामने आया है। जिसमें से 6,538 केस अभी भी ऐक्टिव है। इस वायरस से 1,188 लोगों को ठीक कर घर भेज दिया गया है। वहीं इस वायरस से अब तक 342 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात भी इसकी चपेट में: गुजरात में भी इस वायरस का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। संक्रमितों के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 3,301 तक पहुंच गई है। जिसमें से 2,837 केस अभी भी ऐक्टिव है। यहां अब तक 313 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहीं इस वायरस से 151 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग पाए गए है। इन दोनों शहरों को रेड जोन में रखा गया है। मध्य प्रदेश से अब तक 2,090 मामले सामने आ चुके है। जिसमें ,से 1786 केस ऐक्टिव है। यहां अब तक 302 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है और 103 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गवा चुके है। Hindi News 
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad