अमित शाह ने बैठक में कहा कि तेजी से दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकाडाउन जारी है। जिसकी अवधि 3 मई को खत्म होने जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने सभी राज्यों में कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में जानकारी ली। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है वहां लॉकडाउन का पालन कराने के प्रया किए जाएं।
बताया जा रहा है कि अमित शाह ने बैठक में कहा कि तेजी से दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन भारत में दूसरे देशों के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग लंबी होगी, हमें सब्र रखते हुए इस लड़ाई को जारी रखना होगा। अमित शाह का कहना है कि लॉकडाउन में सरकार ने थोड़ी राहत दी है। लेकिन फिर भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन होना चाहिए। पीएम मोदी के संदेश ‘जान भी, जहान भी’ का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए हमें कोरोना वायरस के खिलाफ आगे बढ़ना चाहिए।
बता दें, कोरोना वायरस को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया। जो 14 अप्रैल तक था। लेकिन इसकी अवधि को बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया। अब तीन मई भी नजदीक आ रही है और लॉकडाउन 2.0 की अवधि की समाप्त होने वाली है। लेकिन कोरोना वायरस का खतर बना हुआ है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सामुहिक प्रयास का लाभ मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिली है। Hindi News
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
No comments:
Post a Comment