रामनवमी के दिन करें अपनी सारी समस्याओं को दूर, करें इन मंत्रों का जाप - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 1, 2020

रामनवमी के दिन करें अपनी सारी समस्याओं को दूर, करें इन मंत्रों का जाप

रामनवमी का पर्व देशभर में चैत्र पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की अंतिम तिथि भी इसी दिन आती है।

रामनवमी के दिन करें अपनी सारी समस्याओं को दूर, करें इन मंत्रों का जाप
दुनिया में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके जीवन में परेशानी न हों। हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी मिल ही जाती है। चाहें वो कोई भी हो। किसी को कैरियर की समस्या किसी को नौकरी की समस्या आदि अनेकों समस्याएं व्यक्ति लेकर चलता हैं। तो वहीं इसको लेकर बहुत लोग पंडितों के पास जाते है। अनेक उपाय करते है। लेकिन हर बार ये समस्या कुछ समय के लिए कम तो हो जाती है। लेकिन समाप्त नहीं। तो आज हम आपको बताने जा रहे है कल के दिन के बारें में। समस्याओं से निजात पाने के लिए कल रामनवमी का दिन काफी खास है।
बता दें कि रामनवमी का पर्व देशभर में चैत्र पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की अंतिम तिथि भी इसी दिन आती है। साल 2020 में ये तिथि 2 मार्च गुरूवार के दिन देश भर में मनाई जाएगी। इस दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रुप में भी मनाया जाता हैं। तो आइए रामनवमी से पहले हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारें में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके जाप से आपकी सभी समस्याएम दूर हो जाएगी और जीवन में भरपूर खुशहाली आ जाएगी। तो आइए जानते है वो मंत्र जिसके जाप से दूर होंगी मनुष्य की सारी समस्याएं…
  • ‘राम’
भगवान राम का नाम सबसे बड़ा और अचूक मंत्र माना जाता है। राम नाम का जाप सभी मंत्रों में श्रेष्ठ है। भगवान राम के नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन की सारी समस्या समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इसकी खास बात तो ये है कि इस मंत्र का जाप आप किसी भी समय कभी भी कर सकते है।
  • ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
ॐ नमो भगवते रामचंद्राय भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन की सारी विपत्तियां समस्याएं दूर होने लगती है और जीवन में आनंद की अनुभूति होने लगती है।
  • ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा मंत्र का जाप करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती हैष इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • श्री राम जय राम, जय-जय राम
भगवान राम का श्री राम जय राम, जय-जय राम मंत्र सबसे अधिक प्रभावी है। इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
  • ॐ रां रामाय नम:
भगवान राम के ॐ रां रामाय नम: मंत्र का जाप करने से से मां लक्ष्मी, संतान और आरोग्य का फल देती है। इस मंत्र का जाप करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • ॐ रामभद्राय नम:
भगवान राम के ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सारे रूके हुए काम पूरे होने लग जाते है। और सफलता मिलने लगती है।
  • ॐ रामचंद्राय नम:
भगवान राम के ॐ रामचंद्राय नम: मंत्र के जाप करने से व्यक्ति सभी तरह के दुख समस्या समाप्त होती हैं और जीवन में शांति की अनुभूति होती है।
  • ॐ नम: शिवाय’, ‘ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम:
भगवान शिव, हनुमान जी के मंत्र ॐ नम: शिवाय’, ‘ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम: और राम जी का यह मंत्र बहुत ही लाभदायक होता है।
  • श्रीराम गायत्री मंत्र ‘ॐ दशरथाय नम: विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्ना राम: प्रचोदयात्
भगवान राम के इस गायत्री मंत्र श्रीराम गायत्री मंत्र ‘ॐ दशरथाय नम: विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्ना राम: प्रचोदयात् का जाप करने से व्यक्ति के सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। बता दें कि इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
भगवान राम के  ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा: मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सारे कानूनी मामलें जो फंसे हुए हैं उससे लोगों को तुरंत राहत मिलती है। Hindi News 
AB STAR NEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad