देश भर में मनाई जा रही है मेजर ध्यानचंद की 115 वीं जयंती

नई दिल्ली: आज पूरा देश बड़े ही उत्साह के साथ खेल दिवस मना रहा है।आज हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए परिवारों और कोच की सराहना भी की है।पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा, “भारत सरकार खेल को लोकप्रिय बनाने और भारत में खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए कई प्रयास कर रही है। मैं सभी से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं. ऐसा करने के कई फायदे हैं। हर कोई खुश और स्वस्थ हो सकता है!”
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए कहा कि मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्ररेणा का स्रोत रहेगा।मेजर ध्यानचंद की वर्षगांठ 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। Read More
No comments:
Post a Comment