
अंबाला: हरियाणा में राफेल विमानों के औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान ने उड़ान भरी। लेकिन उड़ान से पहले अंबाला वायुसेना स्टेशन पर 5 राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में राफेल विमानों को वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया।
इस दौरान अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।
राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक, रणनीतिक साझेदार रहे हैं। हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं। Read more
No comments:
Post a Comment