अंबाला के लोगों का खाने का स्वाद बिगाड़ेगा राफेल और जगुआर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 8, 2020

अंबाला के लोगों का खाने का स्वाद बिगाड़ेगा राफेल और जगुआर

 राफेल की सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स और हरियाणा सरकार करने जा रही है ये काम

जिस राफेल के आने पर देश खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है तो वहीं राफेल देश में असुरक्षित है। इनकी सुरक्षित उडा़न सुश्चित करने के लिए अंबाला एयरबेस के आसपास सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे। अंबाला एयरबेस के आसपास पतंग और कबूतरबाजी पर प्रतिबंध होगा। मीट की बिक्री भी रोकी जाएगी और पक्षियों के लिए दाना डालने पर भी रोक लगाई जाएगी। राफेल के आने से पूरा भारत देश खुश है तो वहीं दुश्मनों की नींदें उड़ी हुई हैं। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल और जगुआर लड़ाकू विमान देश की शान हैं। बता दें कि अंबाला एयरबेस के आसपास पक्षी राफेल और जगुआर सहित अन्‍य लड़ाकू विमानों की उड़ान के लिए खतरा बने हुए हैं। एयरबेस के आसपास के क्षेत्र में काफी संख्‍या में पक्षी उड़ते रहते हैं और इस कारण कई बार विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं।

भारत की ताक़त समझे जाने वाले ‘राफेल’ को देश मे ही है इस चीज़…

राफेल सहित लड़ाकू विमानों को पक्षियों से सुरक्षित रखने के लिए वायुसेना के एयर मार्शल मानविंदर सिंह ने पिछले दिनों हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने अंबाला में आयुसेना के निर्धारित क्षेत्र में कबूतरबाजी के साथ-साथ पतंगबाजी को लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बताया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफेल और जगुआर देश की शान हैं। राफेल व अन्य लड़ाकू जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। Read More 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad