चक्रवात निवार पड़ा कमजोर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जन-जीवन अस्त-व्यस्त - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 26, 2020

चक्रवात निवार पड़ा कमजोर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जन-जीवन अस्त-व्यस्त



चेन्नई: चक्रवाती तूफान निवार बुधवार की आधी रात बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी में समुद्र तट से टकराया। अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान निवार की वजह से तमिलनाडु-पुडुचेरी में भीषण बारिश हुई। इसकी वजह से वहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने 25 नवंबर की रात और 26 नवंबर की सुबह के दौरान पुडुचेरी के पास से पुडुचेरी और तमिलनाडु तट को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर लिया है।

निवार के लैंडफॉल के दौरान भी तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश हुई। चक्रवाती तूफान निवार की रफ्तार अब कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान की कैटेगरी अब ‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान’ से ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि अगले 3 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और कमजोर होगा। चक्रवात ने बुधवार रात लगभग 10.30 बजे तटीय इलाके में दस्तक दिया। इस दौरान उसकी गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।मौसम विभाग के अनुसार, निवार ने 25 नवंबर को रात 11.30 बजे से 26 नवंबर को सुबह 2:50 बजे के बीच तटीय इलाके को पार किया। करीब 6 घंटे तक तेज रहने के बाद अब इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad