Rajasthan: चार चरणों में संपन्न हुये पंचायती राज चुनावों का आज होगा फैसला - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

Rajasthan: चार चरणों में संपन्न हुये पंचायती राज चुनावों का आज होगा फैसला



Rajasthan Panchayati raj election में कांग्रेस आगे निकली, BJP पिछड़ी

पंचायती राज चुनाव के तहत प्रदेश के 21 जिलों में 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के पद के लिये चुनाव हुए थे। हाल ही में चार चरणों में संपन्न हुये पंचायती राज चुनावों की तस्वीर आज साफ हो जायेगी। 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

इन चुनावों में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1778 और पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए 12663 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है। आज इनके भाग्य का फैसला हो जायेगा। अब तक के नतीजों में जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में कांग्रेस विपक्षी पार्टी भाजपा से आगे चल रही है। इसके साथ ही यह भी लगभग तय हो जायेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी और कांग्रेस में से किस पार्टी की पकड़ ज्यादा है।

कांग्रेस जहां जिला परिषद की 10 सीटें जीत चुकी हैं, वहीं भाजपा 3 सीट अपने नाम करने में सफल रही है। वहीं, पंचायत समिति के अब तक के परिणाम में कांग्रेस के 247 सदस्‍य तो भाजपा के 218 उम्‍मीदवार विजयी घोषित हुए हैं। वहीं, निर्दलीय के खाते में 66 सीटें गई हैं।

आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला प्रमख, उप जिला प्रमख, प्रधान और उप प्रधानों का चुनाव कराया जायेगा। ये चुनाव 10 और 11 दिसंबर को होंगे। 10 दिसंबर को जिला प्रमुखों व प्रधानों का और 11 दिसंबर को उपजिला प्रमुखों व उप प्रधानों का चुनाव होगा। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad