अंतरिक्ष से जुड़े दिलचस्प किस्से
इंसान के मन में अंतरिक्ष के बारे में जानने की लालसा हमेशा रहती है। स्पेस साइंटिस्ट भी लगातार अंतरिक्ष के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां जुटाने की कोशिश करने में लगे हैं। लेकिन अंतरिक्ष इतना बड़ा है कि इसकी विशालता को मापने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वहीं आम लोगों की बात करें तो अंतरिक्ष का जिक्र आते ही नीला आसमान, आसमान में बादल और चांद-सितारों से ज्यादा शायद ही किसी को पता हो। लेकिन आपको बता दें कि ये विशाल अंतरिक्ष अपने आप में लाखों राज समेटे हुए है, जिनके बारे में जितना जान लो उतना कम ही कम है। आज हम आपको अंतरिक्ष से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो
अंतरिक्ष में लंबे हो जाते हैं इंसान
क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष में जाने के बाद इंसान लंबे हो जाते हैं। जी हां, अंतरिक्ष में 6 महीने बीताने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की लंबाई तीन फीसदी बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंतरिक्ष में गुरूत्वाकर्ण बल नहीं होता…हालांकि जैसे ही अंतरिक्ष यात्री जमीन पर लौटते हैं तो फिर उनका कद पहले जैसा ही हो जाता है
पानी उबालने पर नहीं बनते हजारों बुलबुले
अगर आप अंतरिक्ष में पानी उबालेंगे तो यहां पानी का एक बड़ा सा बुलबुला ही बनेगा जबकि धरती पर पानी उबालने पर हजारों बुलबुले बनते हैं। ऐसा भी गुरूत्वाकर्षण के कारण ही होता है Read More
No comments:
Post a Comment